फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District Hospital May 24 hours of power will

जिला अस्पताल को मई  से 24 घंटे मिलेगी बिजली 

Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Hospital May 24 hours of power will
ज‌िला अस्पताल। - फोटो : pilibhit, beureu
जिला अस्पताल को इस गर्मी में लगातार 24 घंटे बिजली सप्लाई मिल सकेगी। विद्युत विभाग द्वारा अस्पताल में स्वतंत्र फीडर की स्थापना की कवायद शुरू की गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो अगले माह यानी मई में 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बिजली किल्लत को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए करीब दो साल पहले स्वतंत्र फीडर की कवायद शुरू की गई थी। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ने वर्ष 2013 में स्वतंत्र फीडर की स्थापना को करीब दो करोड़ रुपये मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को आवंटित भी किए थे। धनराशि मिलने पर मुख्य अभियंता बिजली ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर स्वतंत्र फीडर की स्थापना कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उस दौरान इस पर कोई तबज्जो नहीं दी गई। इस पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा ने मामले की जानकारी शासन को पत्र भेजकर दी थी। मामले में देरी होने पर स्टीमेट को पुन: रिवाइज कर शासन को भेजा गया था। 
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये से होगी स्वतंत्र फीडर की स्थापना
शासन ने जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर की स्थापना को मंजूरी देते हुए करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी है। अवर अभियंता सरफुद्दीन ने बताया कि स्वतंत्र फीडर स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रूपपुर कमालू बिजलीघर से जिला अस्पताल तक अंडरग्राउंड हाईटेंशन बिजली लाइन बिछाई जाएगी। अस्पताल में एक छोटा बिजलीघर बनाकर उसमें 250-250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन बिजली लाइन बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अलग से फीडर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जा रही है। संभवता: अप्रैल केे अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, मई तक सप्लाई शुरू हो सकती है।
- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed