{"_id":"5898a4dc4f1c1b94523788d4","slug":"district-144-will-appear-online-voting-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 144 बूथों पर ऑनलाइन दिखेंगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 144 बूथों पर ऑनलाइन दिखेंगी वोटिंग
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में इस बार 144 बूथों की गतिविधियों ऑनलाइन देखी जा सकेंगी। इसके लिए चिह्नित बूथों पर वेब कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को कैमरा टीम को दिल्ली के एक्सपर्ट ने प्रशिक्षण देकर वेब कास्टिंग की जानकारी दी। जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान के लिए 1427 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 144 बूथ ऐसे हैं जिनमें गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। ऐसे सभी बूथों पर जहां चुनाव आयोग सीधी निगरानी करेगा वहीं ऑनलाइन भी इसका प्रसारण देखा जा सकेगा। इसके लिए जिले में चिह्नित इन सभी 144 बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। बूथों पर कैमरे लगाने और इनके संचालन की जिम्मेदारी के लिए जिले में जनसुविधा केंद्र संचालकों को लगाया जा रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में दो चरणों में लगभग 150 लोगों को वेबकास्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बूथ पर कैमरा लगाने का तरीका एवं उसके संचालन के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि कैमरा ऐसे स्थान पर लगाना है जहां से बूथ के अंदर की सारी गतिविधियां इसकी नजर में रहें। एडीएम ने कहा कि टीम के सभी सदस्यों को उनके बूथों की जानकारी पूर्व में दे दी जाएगी। दो दिन पूर्व बूथ पर जाकर वहां के नेटवर्क की स्थिति की जानकारी कर लें ताकि जिस कंपनी का नेटवर्क ठीक हो उसकी सिम उपलब्ध कराई जा सके। प्रशिक्षण में एनआईसी के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन