फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Distribution of books, now emphasis on registration

Pilibhit News: पुस्तकों का कर दिया वितरण, अब पंजीकरण पर जोर

Thu, 02 May 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Distribution of books, now emphasis on registration
जूनियर हाईस्कूल संतोषपुरा में निकाली गई रैली । स्रोत । ​शिक्षक
पीलीभीत। पुस्तकें वितरित करने के बाद अब शत प्रतिशत पंजीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। 2024-25 के शिक्षा सत्र में कक्षा तीन से आठ तक करीब 16 लाख पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। अब अधिकारियों का जोर शत-प्रतिशत नामांकन कराने पर है। इसके लिए शिक्षकों को स्कूल समय के बाद गांव में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2024-25 शुरू होने पर जिले के सभी बेसिक स्कूलों में पुस्तकों का वितरण होने का दावा किया जा रहा है। इसमें अब तक कक्षा एक और दो के लिए पुस्तकें नहीं आ सकी हैं। नई पाठ्यपुस्तकों को मिलने के बाद अब अधिकारियों का पूरा जोर अधिक से अधिक पंजीकरण पर है। शासन की ओर से भी इसको लेकर निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में गांवों में शत प्रतिशत पंजीकरण के लिए स्कूल चलो रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में शिक्षकों को भ्रमण कर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए है। छह से 10 साल तक के बच्चों का पंजीकरण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
रैली निकालकर किया जागरूक
खंड शिक्षाधिकारी शिव शंकर मौर्य ने उच्च प्राथमिक संतोषपुरा में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नवीन नामांकन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शतप्रतिशत नामांकन, संचारी रोग की रोकथाम, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अधिकार पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य अधिकारी रूपम मिश्रा ने बढ़ते तापमान में रोगों से बचाव एवं लू का विशेष ध्यान रखते हुए बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर संघमित्रा गौतम, प्रखर मिश्र ( पीटीआई), गौरव वर्मा, ममता रानी, पूजा, चमन आरा खान, चरन एवं तमाम अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed