फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dispute between former block chief's husband and accountant regarding tender sale

Pilibhit News: टेंडर बिक्री को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति और एकाउंटेंट में विवाद

Fri, 01 Mar 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute between former block chief's husband and accountant regarding tender sale
दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। ब्लाॅक कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति में टेंडर बिक्री को लेकर विवाद हो गया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति का आरोप है कि टेंडर माधोटांडा में एक बरातघर के बाहर कार में अपने चहेतों को बेचे जा रहे थे। उधर, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति पर एकाउटेंट ने अभद्रता व छीना-झपटी का आरोप लगाया है।

विकास विभाग में 49 विकास कार्यों से संबंधित निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। चार मार्च तक टेंडर जमा करना है। टेंडर को लेकर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति अतेंद्र पाल सिंह का ब्लॉक के एकाउंटेंट से विवाद हो गया। अतेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि टेंडर कार्यालय में बिक्री न कर एकाउंटेंट माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक बरातघर के पास कार में बिक्री कर रहे थे। इसकी जानकारी डीएम को दी गई है। शुक्रवार को कार में टेंडर बिक्री का वीडियो भी उनके पास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिपिक को डीएम के पास चलने के लिए कहा गया तो एसडीएम ने फोन कर उसे बुला लिया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति ने एकाउंटेंट से जोर जबरदस्ती की है। एकाउंटेंट से जानकारी के बाद कार्रवाई कराई जाएगी। एकाउंटेंट और एसडीएम से मामले की जानकारी को कोशिश की गई पर उनके मोबाइल बंद निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed