{"_id":"6579f93b01c0558bd8008abb","slug":"disciplinary-committee-expelled-the-student-from-the-college-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9191-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव ढुकसी में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि विवाहिता की बीमारी से मौत हुई है।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव हरचंदपुर निवासी होरीलाल ने बताया कि उनकी पुत्री विमला (24) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली के गांव ढुकसी निवासी सुमित के साथ हुआ था। विमला की बुधवार सुबह ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले ढुकसी आ गए थे। होरीलाल द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
सुमित ने पुलिस और अपने ससुराल वालों को बताया कि विमला बीमार चल रही थी। उसकी बीमारी से ही मौत हुई है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में विवाहिता की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।