फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dirty water filled in front of houses, causing difficulty in movement

Pilibhit News: घरों के सामने भरा गंदा पानी आवाजाही में हो रही मुश्किल

Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled in front of houses, causing difficulty in movement
पवन गंगवार
पीलीभीत। शहर से सटे नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के वार्ड-एक के मोहल्ला छत्रपति शिवाजी कॉलोनी में घरों के सामने भरे गंदे पानी से होकर लोग आवाजाही कर रहे हैं। कई दिन से जलभराव होने से क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पंचायत के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। विरोध में मोहल्ले वालों ने गंदे पानी के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी कॉलोनी के जयप्रकाश, हरीश मौर्य, श्यामाचरन, जगदीश, शंकरलाल, विकास गंगवार, अनिल आदि ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में घरों के सामने कई दिन से नालियों का गंदा पानी भरा है। इससे सभी को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में गंदे पानी से उठती दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक समस्या बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार बेखबर हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही।

पवन गंगवार

पवन गंगवार

पवन गंगवार

पवन गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed