{"_id":"68ebf556041ea32bef0b5ed1","slug":"director-general-forest-reached-ptr-distributed-watch-tower-kits-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-145925-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीटीआर पहुंचे डायरेक्टर जनरल वन, वितरित की वॉच टावर किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीटीआर पहुंचे डायरेक्टर जनरल वन, वितरित की वॉच टावर किट
विज्ञापन
मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर वॉच टावर किट वितरण करते भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल वन अनूप सिंह। स्र
पीलीभीत। भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल वन अनूप सिंह शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचे। उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव वन कांती भी थे। मुस्तफाबाद गेस्टहाउस पर उन्होंने वॉच टावर किट वितरण की।
मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह में पहुंचने पर वन अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डायरेक्टर जनरल वन और मुख्य सचिव वन ने डीएफओ मनीष सिंह के साथ जंगल का भ्रमण कर चूका बीच, सप्त सरोवर, बाइफरकेशन सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्थाओं और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से वन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके बाद शनिवार शाम मुस्तफाबाद वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि की ओर से पीटीआर के 38 वॉच टावरों के लिए वॉच टावर किट वितरित की गई। इसमें गद्दा, चादर, कुर्सी-मेज, सोलर लैंप, वाटर फिल्टर, मच्छरदानी, हैंडपंप, पोर्टेबल शौचालय और बर्तन शामिल हैं।
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल वन अनूप सिंह ने कहा कि वॉच टावर किट वनकर्मियों के कार्य को और अधिक प्रभावी और उत्साहपूर्ण बनाने में सहायक होगी। इस दौरान सामाजिक वन प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके, एसडीओ रमेश चौहान, रेंजर सहेंद्र यादव सहित अन्य अफसर और वनकर्मी मौजूद रहे।