{"_id":"6af761f50367700a8f0555fc","slug":"chhath-puja-begins-with-nahay-khay-kharna-is-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-173194-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का आगाज, खरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का आगाज, खरना आज
Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बरहा घाट स्थल पर सिरसोता की रंगाई पुताई करते कर्मचारी। संवाद
पीलीभीत। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सुबह से ही घरों में छठी मैया के गीत गूंजने लगे और व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर पर्व की शुरुआत की। पहले दिन पूरी शुद्धता ध्यान रखा गया। महिलाओं ने स्नान कर लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल सहित सब्जियों का भोजन पूरी आस्था के साथ पकाकर उसका सेवन किया। इसके साथ ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां भी तेज हो गईं, आज खरना की परंपरा को लेकर भी महिलाओं में शुक्रवार को पूरा उत्साह देखा गया।
छठ महापर्व के दूसरे दिन आज शनिवार को खरना की रस्म निभाई जाएगी। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी और शाम को स्नान के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करेंगी। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया जाएगा। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।
शहर के बरहा स्थित छठ पूजा स्थल पर भी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों की साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को भी सिरसोता स्थल पर रंगाई-पुताई से सजावट का कार्य किया गया। आयोजक रेलवे कर्मचारी समिति के अध्यक्ष उमेशकांति ने बताया कि पूजा की तैयारियों को लेकर पूरी तैयारियां घाट स्थल पर पूरी की जा चुकी हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छठ पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह, पूरे साल रहता है महापर्व का इंतजार
फोटो-39,40
बीसलपुर। बीसलपुर में 15 नवंबर को किसान सहकारी चीनी मिल की आवासीय कॉलोनी स्थित तालाब में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।चीनी मिल कॉलोनी निवासी नेहा सिंह ने बताया कि छठ पूजा को लेकर उनके घर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे कॉलोनी निवासी शांति देवी ने बताया कि उन्हें छठ पूजा का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व उनके लिए विशेष आस्था और विश्वास से जुड़ा है। आयोजन समिति के जयप्रकाश सिंह ने बताया कि छठ पूजा में चीनी मिल कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी में रहने वाली पूर्वांचल की महिलाएं शामिल होंगी। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि चीनी मिल परिसर स्थित तालाब में छठ पूजा करने वाली महिलाओं को मिल प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। संवाद