फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diploma Engineers continue work outs

डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार जारी

Fri, 26 Feb 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers continue work outs
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। अभियंताओं ने बैठक कर सरकार पर पक्षपात आरोप लगाया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान भी किया।
विज्ञापन

ग्रेड पे, सेवाकाल में तीन प्रोन्नति सहित विभिन्न मांगें पूरी न होने के विरोध में अभियंताओं ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार किया। उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में अभियंता ग्रामीण अभियंता सेवा कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां बैठक कर अभियंताओं ने शासन पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए निंदा की। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि पूर्व में हुई वार्ता के दौरान उच्चाधिकारियों ने मांगे पूरी किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उन्हें अमल में नहीं लाया गया है। उन्होंने ऐलान किया कि पहली मार्च तक मांगे पूरी न होने पर दो मार्च से पूरे प्रदेश के जूनियर इंजीनियर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्य बहिष्कार और बैठक में प्रभु दयाल मौर्य, महेेंद्र सिंह, अनूप कुमार, बीएस यादव, विमलेश कुमार, हरीश कुमार, सुधीर कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, श्याम सिंह बघेल, गुरमीत सिंह, अतीक अंसारी, केवी सिंह, डीके गंगवार, अमजद अली, सुभाष, सनी भास्कर, दुर्गेश यादव, एचएस सिंह, सीपी सिंह सहित कई अभियंता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed