फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dios

डीआईओएस और प्रधानाचार्यों में ठनी, अभद्र व्यवहार का आरोप

Wed, 15 Jan 2020 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
dios
पीलीभीत। डीआईओएस संत प्रकाश पर प्रधानाचार्यों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र को ज्ञापन सौंपकर 19 जनवरी से अनिश्तिकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि डीआईओएस संतप्रकाश को विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन एक साल से उनका समाधान नहीं हो पाया। सात जनवरी को प्रधानाचार्य परिषद के कुछ पदाधिकारी डीआईओएस से मिलने कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि डीआईओएस से पदाधिकारियों पर भड़कते हुए उन्हें बाहर जाने को कह दिया और बात से करने से इनकार कर दिया। एक पदाधिकारी के कुर्सी पर बैठने से उन्होंने अभद्रतापूर्वक उठने को कहा। इसको लेकर प्रधानाचार्य परिषद में रोष है। ज्ञापन में डीआईओएस को किसी अन्य जिले में एक प्रधानाचार्य के रूप में तैनात करने की शासन को डीओ लिखने की मांग की। ज्ञापन में समस्या का समाधान न होने पर 19 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अखलाक हसन खां, जिलामंत्री डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। सभी की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है। इस मामले में बातचीत कर समझने की कोशिश करूंगा कि उनकी समस्या क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संत प्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed