फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DIET principal flaws found in inspection

डायट प्राचार्य को निरीक्षण में मिलीं खामियां

Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Sat, 04 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
DIET principal flaws found in inspection
School - फोटो : अमर उजाला
प्रबंध समिति निष्क्रिय, मिड डे मील की हालत भी बदतर, जताई नाराजगी 
विज्ञापन

डायट प्राचार्य गजेंद्र सिंह ने शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के दस प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक विद्यालय को छोड़कर सभी में प्रबंध समितियां निष्क्रिय मिली। मिड डे मील की स्थिति भी बेहद खराब मिली। 
शनिवार को डायट प्राचार्य ने भोगापुर, सकुटिया, नीवाडांडी, अहिरपुरा, सफौरा, चठिया सेवाराम, गुलैंदा, मटेना और कुमरिखा आदि गांवो के प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। भोगापुर विद्यालय में क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डायट के बीटीसी प्रशिक्षु मोहम्मद सलमान और गणेश सिंह यूनिफार्म में नहीं मिले। इन प्रशिक्षुओं के पास परिचय पत्र भी नहीं मिला। कुमरिखा विद्यालय में क्रियात्मक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बीटीसी प्रशिक्षु संदीप गंगवार अनुपस्थित मिले। सफौरा और अहिरपुरा के विद्यालयों में मिड डे मील की हालत बदहाल मिली। प्रधानाध्यापकों ने राशन समाप्त होने की बात कहकर मिड डे मील न बनाए जाने की बात कही। नीवाडांडी विद्यालय में बना मिडडे मील प्राचार्य ने चख कर देखा, जिसकी क्वालिटी सही नहीं थी। उन्होंने प्रधानाध्यापक को मिडडे मील की क्वालिटी सही रखने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि गुलैंदा गौंटिया के प्राथमिक विद्यालय की प्रबंध समिति सक्रिय है और फरवरी में बैठक भी हुई है। अन्य सभी विद्यालयों की प्रबंध समितियां निष्क्रिय पाई गईं। प्राचार्य ने यह भी बताया कि किसी भी विद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं पाई गई।
विज्ञापन


बीएसए को बंद मिला स्कूल, दो शिक्षिकाएं भी मिली नदारद
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तमाम सख्ती के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। बीएसए द्वारा शनिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान एक स्कूल बंद मिला, जबकि एक अन्य विद्यालय में दो शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने शनिवार सुबह करीब 9.05 बजे जूनियर हाईस्कूल जंगरौली पुल पर छापा मारा। स्कूल का स्टाफ नदारद मिला, जबकि बच्चे इधर-उधर घूमते मिले। इसके बाद उन्होंने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात प्रधानाध्यापक ओमकार सिंह के बीआरसी पर हो रहे आडिट में जाने की जानकारी दी गई, जबकि शिक्षिका वंदना व सोनी गैरहाजिर पाई गई। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। बंद मिले स्कूल के स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बीएसए ने करीब आधा दर्जन अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया। 


बच्चे कम मिलने पर बीएसए से जताई नाराजगी
बिलसंडा। बीएसए ने ईटगांव स्थित जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक अनुदेशक अनुपस्थित व बच्चों की संख्या भी कम मिली जिसे देखकर बीएसए ने जताई नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed