फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diesel engine trial between Pilibhit-Shahgarh was successful

Pilibhit News: सफल रहा पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच डीजल इंजन का ट्रायल

Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Diesel engine trial between Pilibhit-Shahgarh was successful
पीलीभीत शाहगढ़ के बीच लोको इंजन से किया गया ट्रॉयल । स्रोत - रेलवे
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहगढ़ रेलखंड पर शनिवार को लोको डीजल इंजन से ट्रायल किया गया। यह ट्रायल सफल रहा। साथ ही रेलवे और आरवीएनएल के अधिकारियों ने भी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान माला रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर एक पर मिली कुछ कमियां को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत से शाहगढ़ के बीच किए जा रहे अमान परिवर्तन कार्य के तहत शनिवार को डीजल लोको इंजन से ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान आरवीएनएल के सीपीएम राजेश श्रीवास्तव ने कार्यों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। रेलवे की ओर से एईएन सुरेंद्र कुमार ने कार्यों को जांचा।
विज्ञापन

आरवीएनएल के डीजीएम (सिविल) विनोद कुमार तिवारी और सीनियर डीजीएम एसके वर्मा ने कर्मियों को निर्देश दिए। बता दें कि क्षेत्र में चल रहे विद्युतीकरण के कार्य में अब माला स्टेशन पर लाइन नंबर एक व ब्रिज के ऊपर कनेक्टिंग शॉर्ट लगाने का कार्य ही शेष है। यह दोनों शॉर्ट लगने के बाद पोस्ट वायरिंग एक्टिविटीज करके शीघ्र ही विद्युतीकरण पूरा कर लिया जाएगा। सीपीएम (आरवीएनएल) के निरीक्षण के दौरान डिप्टी मैनेजर सुशील कुमार, सीनियर साइट इंजीनियर रवि प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed