{"_id":"26cdda8f91d82523273769f9b3df1ad0","slug":"did-legislators-arbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने किया पौधारोपण
पीलीभीत।
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनमहोत्सव के चौथे दिन तीन विधायकों ने पौधरोपण किया। टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी की ओर से हुए वनमहोत्सव में उन्होंने पौधे लगाने के साथ लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज की तराई-9 बीट में पूरनपुर विधायक पीतमराम ने डीएफओ कैलाश प्रकाश के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ 150 पौधे लगाए जबकि विभाग ने यहां 6500, फैजुल्लागंज में 3500 और महोफ की बघा-56 बीट में 4000 पौधे लगाए गए। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि इसे मिलाकर टाइगर रिजर्व में पांच दिनों में 58505 पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि यहां शासन से 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। उधर सामाजिक वानिकी की ओर से बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने टनकपुर रोड पर मार्ग किनारे पौधारोपण किया। इस मौके पर सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, डीएफओ आदर्श कुमार, वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह बाबा, दीनानाथ सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे। उधर बीसलपुर बरेली मार्ग पर वनमहोत्सव के तहत बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने पौधारोपण किया। यहां रेंजर कुंज मोहन वर्मा, डिप्टी रेंजर संजीव तिवारी, रमाकांत, शेरसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
डीएनए क्लब की ओर से वृक्ष एक लाभ अनेक नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने टाइगर रिजर्व, कृषि वानिकी, वनों की आग से सुरक्षा की जानकारी दी। यहां राहुल गंगवार, कमल प्रजापति, ऊषा देवी, प्रियंका, साक्षी तिवारी, विशाल, नेत्रपाल, ज्योति याद, आलोक, आशू त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।