फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhirendra president in the election of United Bar Association, Anand became general secretary

Pilibhit News: संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव में धीरेंद्र अध्यक्ष, आनंद बने महासचिव

Thu, 06 Apr 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra president in the election of United Bar Association, Anand became general secretary
संयुक्त बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व सचिव आनंद मिश्रा। संवाद
कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल ने जीत दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव में धीरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष व आनंद मिश्रा महासचिव चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र मिश्रा को 97 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किशनलाल को 82 मत प्राप्त हुए जबकि दो मत निरस्त हो गए।
महासचिव पद के लिए लड़े आनंद मिश्रा 184 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल जाहिद अंसारी को 83 मत मिले। तीसरे नंबर पर सुधीर मिश्रा रहे। उन्हें 64 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर सत्यपाल ने 204 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे अरुण भारद्वाज को 71 मत मिले। सोमपाल कश्यप 52 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे। कोषाध्यक्ष के लिए पड़े 13 वोट निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर सारमेंद्र मिश्रा ने 178 मत प्राप्त कर सुरेश चंद्र को हराया। सुरेश चंद्र को 153 मत मिले। जबकि 9 मत निरस्त हुए।
इससे पहले सुबह दस बजे संयुक्त बार सभागार में मतदान शुरू हुआ। बाद में शाम छह बजे मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी अमित पाठक ने देर रात नतीजों की घोषणा की। रात नौ बजे तक अधिवक्ता संयुक्त बार परिसर में एकत्र रहे। चुनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed