{"_id":"63544734d70ad2446f4b8f6f","slug":"dhanwantri-jyanti-pilibhit-news-bly5016988107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव
विज्ञापन
धन्वंतरि जन्मोत्सव मनाते नीमा के डॉक्टर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर शनिवार को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा वर्मा ने भगवान धन्वंतरि का पूजन किया।
कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेद और पर्यावरण रक्षा से ही जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। डॉ प्रवीण गुप्ता ने आयुर्वेद के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. संदीप अवस्थी ने आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व पर अपने विचार रखे। डॉ. अनिल सक्सेना ने मस्तिष्क एवं मानसिक रोगों पर अध्ययन और प्रभाव के संबंध में व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में नीमा की ओर से डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, डॉ. अश्वनी सचदेवा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीमा के सदस्य डॉ. दिनेश तिवारी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. संजीव जौहरी, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. अमित आनंद, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. विवेक, डॉ. विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य पांडे ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अश्विनी सचदेवा ने की। डॉ डीएन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ फईम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखा।