फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dhanteras today... money will rain in the market, the colors of Deepotsav will be spread.

Pilibhit News: धनतेरस आज... बाजार में बरसेगा धन, घुलेगा दीपोत्सव का रंग

Fri, 17 Oct 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today... money will rain in the market, the colors of Deepotsav will be spread.
पीलीभीत। आज धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा होगी। खरीदारों की भीड़ जुटेगी तो खुशियों के रंग और चटख हो जाएंगे। बाजार पर दीपावली का रंग भी छा गया है। कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्राॅनिक और आटोमोबाइल बाजार गुलजार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग कराई गई है। लोगों ने भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी भी पूरी कर ली है। रंग-बिरंगी झालरों से घर और प्रतिष्ठान जगमगाने लगे हैं। उधर, कई खरीदाराें ने धनतेरस पर जमीन व मकान की रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण भी कराया है।
विज्ञापन


धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, मोटर वाहन व नए बर्तन, कपड़े आदि की खरीदारी करते हैं। त्योहार को लेकर शुक्रवार से ही बाजार में रौनक दिखने लगी। शहर में सुनगढ़ी थाने से लेकर स्थानीय बाजार तक जगह-जगह घरों को सजाने के लिए फूलों और बिजली की झालरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। चावला चौराहे पर स्थित इलेक्ट्राॅनिक दुकानों के बाहर भी खरीदार जुटे। जेपी रोड पर सराफा बाजार में काफी चहलपहल रही। मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, खीले-खिलौने की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन



बर्तन बाजार को 10 करोड़ के व्यापार की उम्मीद
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने की वजह से बर्तन बाजार को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोग दीपावली पूजन के अनुसार बर्तनों की खरीद कर रहे हैंं। शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़ रही। धनतेरस पर शनिवार को अधिक खरीदार पहुंचेंगे। व्यापारियोंं के अनुसार इस बार बाजार में 10 करोड़ तक के व्यापार का अनुमान है। खरीदारों की मांग के अनुसार बर्तन तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोना-चांदी महंगा, ग्राहकों में खरीद के लिए उत्साह
सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर इन दिनों सराफा बाजार में उछाल दर्ज किया गया है। चांदी के दाम में दिन प्रतिदिन हजारों रुपये का उछाल आया है। इसके बाद भी सराफा बाजार में ग्राहकों में सोने की ज्वैलरी को लेकर खरीद बढ़ गई है। महिलाएं कम वजन में आकर्षक डिजायन के आभूषण खरीद रही हैं। सोने-चांदी के सिक्के की मांग अधिक है। चांदी का पुराना सिक्का 2200 और नया सिक्का 1200 रुपये का बिक रहा है। धनतेरस पर सिक्कों की मांग अधिक रहेगी।

फोटो: 25
सौ से अधिक वाहनों की बुकिंग, ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार
नवरात्र में जीएसटी में छूट के बाद से आटोमोबाइल सेक्टर की बल्ले-बल्ले हैं। धनतेरस और दीपावली पर्व का रंग भी बाजार में घुल गया है। इसके चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक व्यापार होनी की बात व्यापारी कह रहे हैं। शनिवार काे धनतेरस के दिन खरीद के लिए बाइक शोरूम से करीब 55 बाइकों की एडवांस में बुकिंग की गई है। कार बाजार की बात की जाए तो करीब 45 कारों की बुकिंग कराई गई है। साथ ही लोगों ने दीपावली पर्व को लेकर भी बुकिंग कराई है। कार व्यापारी शोभित अग्रवाल ने बताया इस बार व्यापार अच्छा हुआ है। दीपावली के पर्व को लेकर भी करीब 12 गाड़ियों की बुकिंग की है। वहीं बाइक व्यापारी राम अग्रवाल ने बताया कि करीब 15 बाइकों की दीपावली की बुकिंग की है।


सर्वर की सुस्ती में अटक रही रजिस्ट्री, खरीदारों को मिला इंतजार
निबंधन विभाग की बेवसाइट के सर्वर की सुस्ती से रजिस्ट्री का काम अटक रहा है। धनतेरस और दीपावली पर्व से करीब चार दिन पहले आई इस समस्या ने खरीदारों को परेशान कर रखा है। पंजीकरण कराने में दिक्कत आ रही है। ई-स्टांप में भी समस्या हो रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सदर उपनिबंधक कार्यालय में 20 से अधिक क्रेता जमीन की रजिस्ट्री कराने को बैठे थे। खरीदार चांदनी ने बताया कि एक ओटीपी आ गई है। आधा काम हो चुका है। दूसरी ओटीपी का इंतजार किया जा रहा है। इसी तरह अन्य खरीदारों को भी ओटीपी का इंतजार था। एआईजी स्टांप सतीश ने बताया कि सर्वर की धीमी रफ्तार की वजह से दिक्कत आ रही है। समस्या समाधान के लिए दो घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। समय शाम चार से बढ़ाकर छह बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed