फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhanteras

जगमगाया बाजार... 61 करोड़ का कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
dhanteras
पीलीभीत में दिवाली पर्व पर खरीदारी करने वालों की उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। इस बार दो दिन धनतेरस का पर्व पड़ने से बाजार में काफी उछाल आया। शनिवार शाम से बाजार में तेजी आई जो रविवार को दोपहर तक जारी रही। अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों ने खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक्स, सराफा, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान को मिलाकर जिले में दो दिन में करीब 61 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान व्यापारियों ने लगाया है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में शनिवार रात से लेकर रविवार को भी दिनभर लोगों ने खरीदारी की। सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम बाबू सराफ के अनुसान दो दिनों में जिले की एक हजार से अधिक दुकानों पर करीब 45 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

आटोमोबाइल्स बाजार में भी लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक व स्कूटी खरीदीं। बाइक की धनतेरस से पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। व्यापारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिले में 550 बाइक की बिक्री हुई है। वहीं व्यापारी सचिन अग्रवाल के अनुसार दो प्रमुख कंपनियों की 250-250 बाइक की बिक्री हुई है। सभी मिलाकर 1050 बाइक की बिक्री होने से 8.40 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में दिखाई दी। जेपी रोड, लोहा मंडी रोड में तो दुकानों के अंदर व बाहर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। ब्रांडेड, स्टील व सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। तांबे व पीतल के बर्तनों की भी खासी बिक्री हुई।

व्यापारी सोनू महातिया के अनुसार जिले में धनतेरस पर बर्तन और क्रॉकरी बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एलईडी व साउंड सिस्टम खूब बिके। अधिकतर लोग पहले ही सामान को पसंद करके चले गए थे। धनतेरस पर आकर उन्होंने उसकी डिलीवरी ली। व्यापारी श्याम अग्रवाल के अनुसार दो दिनों में जिले में बर्तन का करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed