फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhanteras celebration

धनतेरस: कोरोना को दरकिनार कर बाजार रहे गुलजार

Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
dhanteras celebration
सराफा की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को दरकिनार कर धनतेरस पर बाजार देर रात तक गुलजार रहा। सराफा, वाहन, कपड़े, मिठाई समेत अन्य सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। आभूषण, वस्त्र, बर्तन व अन्य सामानों की खरीदारी में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महंगाई को दरकिनार कर लोगों ने दिवाली पूजन के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश भी खरीदे।
विज्ञापन

धनवंतरि जयंती को लोग धनतेरस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन बर्तन, ज्वेलरी आदि की खरीदारी अतिशुभ मानी जाती है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीदारी में थोड़ी कमी जरूर दिखी, पर लोगों ने सोने के आभूषण व कीमती जेवरात खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई। पर्व को लेकर बाजार में पूरे दिन खासी भीड़ रही। त्योहार पर मिल रहे ऑफर भी इसकी बड़ी वजह माने जा रहे हैं। रात में बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग दिखे। भीड़ के चलते कई बार शहर में जाम की स्थिति बनी। चौपहिया और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। अफसर खुद भी भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

धनतेरस पर ज्वेलरी के शौकीनों ने बृहस्पतिवार को शहर के 200 से अधिक प्रतिष्ठानों पर जमकर खरीदारी की। शाम पांच बजे के बाद सराफा बाजार में खासी भीड़ देखी गई। कारोबारी कमल अग्रवाल के मुताबिक, गोल्ड के साथ डायमंड व हॉलमार्क ज्वलेरी की इस बार काफी मांग रही। ग्राहकों ने इस बार सिक्कों के साथ चांदी और सोने की मूर्तियों की भी खरीदारी की। कुछ प्रतिष्ठानों पर ऑफर भी दिए गए। ये प्रतिष्ठान भी ग्राहकों से खासा भरे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी रहा गुलजार
धनतेरस पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मिल रहे भारी ऑफरों का जमकर लाभ उठाया। टीवी, फ्रिज, एलसीडी से लेकर एयरकंडीशन पर मिल रही छूट की वजह से लोगों ने जमकर खरीदारी की। शोरूमों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े स्क्रीन के एलसीडी रखे गए थे। उत्पादों से संबंधित जानकारी देने के लिए कर्मचारी भी लगाए गए। शहर के करीब 20 शोरूमों समेत अन्य दुकानों पर लोगों ने होम थियेटर, वॉटर प्यूरीफायर आदि सामान की खरीदारी की।
स्पोर्ट्स बाइक और स्टालिश स्कूटी की हुई जमकर बिक्री
आटोमोबाइल्स बाजार में भी सुबह से लेकर देर रात तक चहल पहल रही। लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक व स्कूटी खरीदी। एडवांस बुकिंग कराने वाले अपने वाहनों को लेने पहुंचे। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार स्पोर्ट्स बाइक व स्टाइलिश स्कूटी का ग्राहकों में खासा क्रेज रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों ने अधिक माइलेज वाली बाइकों की खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक, एक अनुमान के मुताबिक शहर में 450 से अधिक बाइक व स्कूटी की बिक्री हुई।

बर्तन बाजार में दिन भर रही ग्राहकों की भीड़
धनतेरस पर अगर कहीं सबसे ज्यादा भीड़ दिखी तो वह बर्तन बाजार में ही दिखी। जेपी रोड, लोहा मंडी मार्ग पर तो दुकानों के अंदर व बाहर ग्राहकों का दिन भर तांता लगा रहा। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार ब्रांडेड, स्टील व सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। पूजा के तांबे व पीतल के बर्तनों की भी खासी बिक्री हुई।

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी करते लोग।

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : PILIBHIT

 

बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक

बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक- फोटो : PILIBHIT

 

स्टेशन रोड पर एक दुकान पर मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं

स्टेशन रोड पर एक दुकान पर मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed