फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhaan khareed

नमी बताकर धान तौलने से किया मना, हंगामा

Sun, 17 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
मंडी स्थित एक क्रय केंद्र पर सेंटर इंचार्ज और किसान में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। धान खरीद क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। शनिवार को आरएफसी के क्रय केंद्र प्रभारी ने धान में नमी बताकर तौलने से मना कर दिया। इस पर हंगामा होने लगा। किसान का आरोप था कि सुबह नमी मानक में बताई। दोबारा चेक करने पर नमी अधिक कैसी हो गई। हालांकि देर शाम तक धान की तौल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के अब्दुल वाहिद धान लेकर मंडी समिति स्थिति आरएफसी के क्रय केंद्र पर सुबह धान लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि सुबह केंद्र के एक कर्मचारी ने धान की नमी चेक की थी। जो 16.4 मिलने पर मानक में बता गई। इसके बाद दोपहर में फिर केंद्र प्रभारी ने नमी चेक की, तो 18.4 फीसदी नमी बताकर धान खरीद के मानक से बाहर बताकर तौलने से मना कर दिया। इसके बाद किसान ने केंद्र प्रभारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसान का कहना था कि जब सुबह धान मानक में था, तो दोपहर बाद कैसे फेल हो गया है। इंचार्ज धान को जानबूझ कर तौलना नहीं चहा रहे हैं। कई दिनों का इंतजार करने के बाद टोकन का शनिवार को नंबर आया है, तो इंचार्ज ने नमी अधिक बताकर मना कर दिया है। एक आधा घंटा हंगामे के बाद धान सुखाने के बाद तौलने का इंचार्ज ने आश्वासन दिया था। इसके बात धान के सुखाया गया। हालांकि देर शाम तक धान की तौल नहीं हो सकी। किसान अब्दुल वाहिद ने बताया कि धान को सुखा लिया गया है। इंचार्ज ने तौल को लेकर हां कर दी है। अब कब तक तौला जाएगा कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

किसान के हंगामे की जानकारी होने पर क्रय केंद्र पहुंचकर धान की नमी चेक कराई थी। जो मानक के काफी ज्यादा बाहर थी। सुखाने के लिए कहा गया था। मानक के अनुरूप होने पर ही धान की खरीद हो सकेगी। - महीपाल गंगवार, प्रभारी डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed