{"_id":"5f889bb18ebc3e9c0724b007","slug":"dhaan-khareed-kendra-pilibhit-news-bly423523276","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कोऑपरेटिव यूनियन ने 15 धान खरीद केंद्र सरेंडर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कोऑपरेटिव यूनियन ने 15 धान खरीद केंद्र सरेंडर किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के जिला प्रबंधक ने अपनी एजेंसी के 15 धान खरीद सेंटर सरेंडर करने का प्रस्ताव जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिया है। डीएम ने हाल ही में इस एजेंसी के दो क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, एजेंसी ने सरकार के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद नहीं होने का कारण बताकर सरेंडर करने की बात कही है। एजेंसी के जिला प्रबंधक का कहना है कि किसानों को धान खरीद के भुगतान में दिक्कत आ रही है। इसलिए उसके 15 धान खरीद सेंटर सरेंडर रखे जाएं।
एजेंसी ने न्यूरिया, माला, धर्मापुर, गुप्ता कॉलोनी, धुरिया पलिया, बरखेड़ा कला, बिठौरा खुर्द, शिवनगर, महोफ, पिपरिया अगरु, कैमा, भीखमपुर, पड़री कटाईया, उगनपुर और फरादिया के धान क्रय केंद्र सरेंडर कर दिए हैं। डीएम ने हाल ही में धांधली मिलने पर कई केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें माला और फरादिया धान खरीद केंद्रों के प्रभारी भी थे। डीएम की बिचौलियों और माफियाओं पर सख्ती को देखते हुए ही एजेंसी ने अपने क्रय केंद्र सरेंडर कर दिए हैं। हालांकि एजेंसी के जिला प्रबंधक का कहना है कि उनके पास वारदाना और भुगतान की दिक्कत है। एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह ने भी बताया कि एजेंसी ने 15 सेंटर सरेंडर करने का प्रस्ताव दिया है