{"_id":"5f889bb28ebc3e9bc03f5320","slug":"dhaan-khareed-curruption-pilibhit-news-bly423523611","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रहा धान केंद्र, एसडीएम के सामने ही भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रहा धान केंद्र, एसडीएम के सामने ही भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। घर में धान खरीद केंद्र चलाने की सूचना पर अभयपुर माधौपुर पहुंचे एसडीएम राजेंद्र कुमार के सामने ही गांव के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जगह को लेकर विवाद था। वहीं, किसानों ने सार्वजनिक स्थल पर क्रय केंद्र लगवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को गांव अभयपुर माधौपुर समेत आसपास के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार से शिकायत कर बताया कि धान का क्रय केंद्र घर में चल रहा है। जानकारी मिलने पर एसडीएम राजेंद्र कुमार सच्चाई जानने गांव पहुंचे। यहां एसडीएम ने धान क्रय केंद्र धार्मिक स्थल परिसर में लगाने के निर्देश दिए। इसे लेकर बातचीत चल रही थी कि दो पक्ष एसडीएम के सामने ही आपस में झगड़ने लगे। एक पक्ष घर में क्रय केंद्र चलाने और दूसरा सार्वजनिक स्थल पर केंद्र लगवाने की बात कहने लगा। एसडीएम ने बताया कि मामले का शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जाएगा। उधर, एसडीएम कार्यालय पहुंचे किसानों ने सार्वजनिक स्थल पर क्रय केंद्र लगवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजविंदर सिंह, सुखजीत सिंह, अमरदीप सिंह, मिलाप सिंह, जगदीश सिंह, गुरमेल सिंह आदि थे।