फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhaan khareed curruption

धान खरीद में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed curruption
पूरनपुर। धान क्रय केंद्र बंद गैरहाजिर होने और फोन भी बंद कर लेने के मामले में क्रय केंद्र प्रभारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नेफेड के जिला प्रबंधक ने तहरीर देकर क्रय केंद्र प्रभारी गुरदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव कढेरचौरा में नेफेड का धान खरीद केंद्र है। बुधवार को तमाम किसान धान लेकर खरीद केंद्र पर पहुंचे थे मगर क्रय केंद्र प्रभारी के न होने से किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा था। कुछ किसानों ने केंद्र प्रभारी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल स्विच आफ निकला। किसानों की शिकायत पर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने मौके पर जाकर जांच की थी। नायब तहसीलदार को क्रय केंद्र पर खरीद होती नहीं मिली। केंद्र प्रभारी भी गैर हाजिर मिले थे। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नेफेड के जिला प्रबंधक रजनीश कुमार की ओर से क्रय केंद्र प्रभारी नरायनपुर गांव निवासी गुरदीप सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र नहीं बढ़े, किसान नेता के समर्थक धरने पर
पूरनपुर। किसान नेता वीएम सिंह ने बुधवार को मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का हाल जाना था। मंडी में क्रय केंद्रों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताते हुए वीएम सिंह ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर यहां क्रय केंद्र बढ़ाने की बात कही थी। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने पांच नए केंद्र शुरू कराने का आश्वासन किया था। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी मंडी में सिर्फ तीन क्रय केंद्र ही चलते रहे। नए केंद्र शुरू नहीं कराए गए। वीएम सिंह के समर्थकों ने देर शाम से मंडी परिसर में इसके विरोध में धरना शुरू कर दिया। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को पांचों नए खरीद केंद्र लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed