फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DFO featured on the Lumber Store

डीएफओ का लकड़ी की टाल पर छापा

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
 डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नगर की एक टाल पर छापा मारकर शीशम के 39 बोटे बरामद किए हैं। शीशम के ये बोटे चंदिया हजारा क्षेत्र से तीन पेड़ काटकर बनाए गए थे। छापा पड़ने की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गए। डीएफओ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएफओ कैलाश प्रकाश व एसडीओ केपी सिंह ने टीम के साथ नगर के पुराने नखासा मैदान स्थित एक टाल पर छापा मारा। छापे दौरान जंगल से काटकर लाए गए शीशम के पेड़ों से तैयार किए गए 39 बोटे एवं जामुन की लकड़ी बरामद हुई। छापे का पता लगने पर अन्य टाल मालिकों में खलबली मच गई। डीएफओ ने आरोपियों को चिह्नित कर टाल स्वामी सहित सभी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएफओ ने बताया कि चंदिया हजारा क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर रहे हैं। इसी जमीन पर खड़े शीशम के तीन पेड़ों को काटकर बोटे बनाए गए हैं। लकड़ी बरामद कर ली गई है आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मिलीभगत से चल रहा धंधा
जंगल किनारे क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटान का धंधा जोरों पर चल रहा है। टाइगर रिजर्व बनने के बाद आम लोगों का जंगल में जाना प्रतिबंधित हो गया है। इसका लाभ उठाकर विभागीय मिलीभगत से पेड़ काटे जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पेड़ काटने बाद जंगल किनारे या गांव में आरा की मदद से इसका चिरान कर बोटे बनाए जा रहे हैं। जंगल से सटे नगर कस्बों में खुलेआम बिक रही लकड़ी की जांच कर इसकी हकीकत कभी भी परखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed