फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dewali

आंगन से आकाश तक फैला उजियारा, सतरंगी छटा से नहाए घर-मंदिर

Wed, 26 Oct 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dewali
दीपावली पर्व पर भगवान लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना करते एक परिवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दीपावली जिलेभर में सोमवार को हर्षोउल्लास से मनाई गई। दीयों की कतारों व बिजली की रंग बिरंगी रोशनी से घर व प्रतिष्ठान रोशन हुए। दीयों की रोशनी और रंग बिरंगी झालरों की झिलमिलाहट संग अतिशबाजी ने आंगन से लेकर आकाश तक अंधियारे को दूर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर सोमवार को सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन शहर की सड़कों पर खासी चहल पहल रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान स्थित पटाखा मार्केट में पूरे दिन आतिशबाजी की बिक्री हुई। शाम होते ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। कुछ देर बाद ही पूरा शहर से लेकर जिला सतरंगी रोशनी से नहा उठा। घरों में तरह-तरह की मिठाइयों के अलावा लक्ष्मी जी के भोग के लिए मेवों की खीर सहित अन्य पकवान बनाए गए। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही घरों व प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में दीवार पर रोली से श्री गणेशाय नम:, स्वास्तिक व शुभ लाभ जैसे मांगलिक मंत्र लिखे और पूजा पाठ कर नए बही खाते बनाए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। बाद में त्योहार की शुभकामनाएं देने के लिए लोग एक दूसरे के घर को भी आते जाते रहीे।
विज्ञापन

लोगों ने सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार देर रात तक सोशल मीडिया के माध्यम से मेसेेज भेजकर शुभकामनाएं भी दीं।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। श्री लक्ष्मी, गणेश और कुबेर जी की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, आरती की और मनौतियां मांनी। पूजा के बाद आतिशबाजी दागी गई, जो देररात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर समेत पूरे क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुभकामनाएं देने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। गांव अमरैया कला स्थित लाल बाबा आश्रम में लोगों ने सामूहिक रूप से 2551 दीप जलाए। युवतियों और किशोरियों ने भव्य रूप से रंगोली सजाई।
बिलसंडा। पूरे क्षेत्र में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश, लक्ष्मी जी व कुबेर जी का विधि विधान से पूजन किया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना की।

बरखेड़ा। दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने आतिशबाजी दागना शुरू की तो आधी रात तक जारी रही।
न्यूरिया। न्यूरिया व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लोगों ने अपने घरों पर बिजली की सजावट कर आतिशबाजी छोड़ी।
000
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ एसपी ने मनाई दिवाली
पीलीभीत। एसपी दिनेश कुमार पी ने सोमवार को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मिठाइयां व उपहार बांटकर दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि कोई भी बुजुर्ग अपने आप को बेसहारा न समझे, पुलिस हर सुख दुख में उनके साथ है। इस मौके पर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सुनील दत्त मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर में दीपावली पर हो रही आतिशबाजी। संवाद

बीसलपुर में दीपावली पर हो रही आतिशबाजी। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed