{"_id":"635578febf0b6d3101435d74","slug":"dewali-pilibhit-news-bly501768964","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली : पटाखा बाजार से दस करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली : पटाखा बाजार से दस करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
बाजार में सजी भगवान लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों के बाजार जिलेभर में लग गए हैं। जिले में करीब पांच सौ दुकानों पर पटाखों की बिक्री हो रही हैं। इस बार दस करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। स्काई शॉट और लाइटिंग पटाखों की काफी मांग है।
शहर के रामलीला मैदान पर पटाखों का बाजार लगाया गया है। शहर में 147 समेत जिले में 500 दुकानों को प्रशासन ने लाइसेंस जारी किए हैं। छोटी दीपावली से ही आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि इस बार करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। पिछले साल करीब सात करोड़ का कारोबार रहा था।
कारोबारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि इस बार दुकानों को लगाने की अनुमति समय से मिल गई। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक महंगाई रही। जो अनार पिछले साल 80 रुपये का था वह इस बार सौ रुपये प्रति पीस बिक रहा है। रॉकेट भी डेढ़ सौ रुपये तक प्रति पीस बिक रहा है, जबकि इसकी कीमत पिछले साल करीब 75-80 रुपये थी। बावजूद इसके लोगों में पटाखों को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक खरीदारी जारी रही।
विज्ञापन
000
स्काई शॉट बने रहे पहली पसंद
स्काई शॉट लोगों को सबसे ज्यादा भा रहे हैं। इनकी कीमत 150 से लेकर 700 रुपये प्रति डिब्बा है। बच्चों केे लाइटिंग पटाखे पसंद आ रहे हैं। हवाई फायर पटाखा महंगे होने के कारण लोगों को कम पसंद आ रहे हैं। तेज आवाज के पटाखे भी बाजार में कम दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि महताब, अनार, चकरी आदि की भी खासी डिमांड है।
श्री लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर करें मंगलकामना
पीलीभीत। दिवाली पर सोमवार को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। दिवाली के दिन दिन में 3:10 से 5:58 बजे लाभ अमृत बेला में पूजन का समय काफी शुभ है। प्रदोष बेला में शाम 5:58 से 8:32 तक शुभ महालक्ष्मी पूजन का योग है।
धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ कार्तिक अमावस्या की रात में विचरण करतीं हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी से सुख समृद्धि पाने के लिए प्रत्येक घर में रंगोली बनाकर शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा की जाती है। दीपावली का त्योहार पूरी रात मनाया जाएगा। स्वाती नक्षत्र जिसका स्वामी शुक्र है, लक्ष्मी का प्रतीक है। अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर के महंत ने बताया कि दीपावली पर सोमवार को सूर्यास्त के बाद 5:58 से 8:32 बजे तक महालक्ष्मी पूजन किए जाने की शुभ घड़ी है। दीपावली के दिन भगवान राम के वनवास से लौटने की खुशी में लोग आतिशबाजी कर खुशी मनाते हैं। संवाद

दीपावली पर्व पर हो रही आतिशबाजी। संवाद- फोटो : PILIBHIT