फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees danced enthusiastically in Bhagwati Jagran, chanting praises of Mother Goddess.

Pilibhit News: भगवती जागरण में जमकर झूमे श्रद्धालु, लगाए माता के जयकारे

Thu, 19 Oct 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced enthusiastically in Bhagwati Jagran, chanting praises of Mother Goddess.
नगर के रामलीला ग्राउंड में हुए जागरण में माता के भजन गाते हरजीत ​सिंह दीवाना । स्रोत - जागरण कम
बिलसंडा। नगर के रामलीला मैदान पर जागरण में श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। हरजीत दीवाना के भक्तिमय प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। झांकी की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान पर 24 वां विशाल दुर्गा जागरण मंगलवार को हुआ। पंडित संतोष मिश्रा ने ज्वाला देवी से आई ज्योत को स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। जागरण का शुभारंभ श्रीगणेश की वंदना से हुआ। गणेश वंदना गायक डीके राजा ने की। भजन गायक अमन सांवरिया ने देवा श्री गणेशा, ऊंचा तेरा है भवन, मेरी मां का मुखड़ा बड़ा प्यारा है, राधा बन के देखो मेरे सांवरिया, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध गायक हरजीत सिंह ने गाना राज्जी बोल जा तू मेरे जिगर का छल्ला रे की तर्ज पर माता की भेंट गाकर श्रद्धालुओं में समा बाध दिया। इस दौरान आशीष सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सुशील शुक्ला, वैभव सक्सेना, गोलू, लल्ला, मुश्ताक, धीरज शर्मा, श्याम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed