{"_id":"58d7e95d4f1c1b14301a22be","slug":"development-in-sp-rule-work-will-be-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में हुए विकास कार्यों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवाताऱ्र्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। विकास कामों की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा शासन काल में विकास कार्यों में हुए घोटालों की जांच भी कराई जाएगी।
शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से बनी सरकार में सभी धर्म और जाति के लोगों का सहयोग है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे और सिद्धांतों पर काम कर रही है। चुनाव से पहले कुछ पार्टियां मुस्लिमों को लुभाने के लिए हिंदू मुस्लिमों को बांटने की बात कहती थीं। फक्र है कि मुस्लिम पुरुष और महिलाओं ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान कर धर्म और जाति की राजनीति करने वाली पार्टियों को करारा जवाब देने के साथ यह संदेश देने का भी काम किया है कि प्रदेश का मुसलमान भी प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ है। भाजपा किसानों का शोषण बंद करना चाहती है। कुछ दिन बाद होने वाली गेहूं खरीद में ही किसानों को इसका अहसास हो जाएगा। प्रयास होगा कि किसानों को उचित दाम मिले और उनका किसी भी स्तर पर कोई शोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि जिले को शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में और बेहतर बनाया जाएगा। शहर को अतिक्रमण मुक्त और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए भी प्रशासन से कहा गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, गुरभाग सिंह, संजीव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे।
------
फर्जी लोकतंत्र सेनानियों की होगी जांच
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पिछली सरकार में सत्ता पक्ष के नेताओं के करीबी रहे कुछ लोगों को फर्जी आधार तैयार कर लोकतंत्र सेनानी प्रशासन की मिली भगत से घोषित कर दिया गया है। उन्हें 15 हजार रुपये पेंशन भी मिल रही है। भाजपा इसकी जांच कराएगी। जो भी इसके लिए दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो एक प्रतिनिधि मंडल भी मुख्यमंत्री से मिल उन्हें पूरे घटना क्रम की जानकारी देगा।