{"_id":"65df2ba946e80e0176091ea6","slug":"details-of-all-vaccinations-will-be-recorded-on-uwin-portal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112687-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा सभी टीकाकरण का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा सभी टीकाकरण का विवरण
विज्ञापन
अब ऑनलाइन होगा डाटा, कार्ड खोने के डर से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महिलाओं और बच्चों को लगने वाले टीकों का विवरण अब यूविन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। अब तक यह कार्य मैनुअली किया जा रहा था।
गर्भवती और बच्चों को बीमारियों से बचाने को नियमित टीकाकरण किया जाता है। टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। टीकाकरण का विवरण विभाग की ओर से मिलने वाली बुकलेट में दर्ज किया जाता है।
अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण की रियल टाइम प्रविष्टि को डिजिटल करने की तैयारी की है। इसके लिए यूविन प्लेटफार्म को तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर टीकाकरण का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। पोर्टल पर कैसे कार्य होना है, विवरण कैसे दर्ज किया जाएगा। जल्द ही जिले में स्वास्थ्यकर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन के निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि टीकाकरण के सभी सत्रों का विवरण इसमें दर्ज करने के तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण का सारा डाटा अब यूविन पोर्टल पर दर्ज कराया जाएगा। इससे महिला और बच्चों को डाटा सुरक्षित रखा जा सकेगा।