फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite laying of pipeline, there is still incomplete supply of water.

Pilibhit News: पाइप लाइन बिछने के बावजूद आज भी पानी की आधी-अधूरी आपूर्ति

Sun, 05 May 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Despite laying of pipeline, there is still incomplete supply of water.
शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद
पीलीभीत। अमृत योजना लागू होने के बावजूद लंबे अरसे बाद भी कई वार्डों में पूरी तरह से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। वार्ड नंबर दो के तीन मोहल्ले ऐसे हैं, जहां कई घरों में अब तक कनेक्शन ही नहीं हुए। जिन घरों में कनेक्शन हुए, वहां भी नाममात्र को पानी मिल पा रहा है। इस समस्या से करीब पांच हजार की आबादी पानी की किल्लत झेल रही है। भीषण गर्मी में पानी के लिए लोग अन्य संसाधनों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत नगर पालिका की ओर से वर्ष 2017 में 36 करोड़ रुपये की लागत से शहरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया। नगर पालिका के अनुसार वर्ष 2022 में कार्य पूरा होने के बाद शुद्ध पानी की सप्लाई शुरू होनी थी। बावजूद इसके वार्ड दो के करीब 400 घर ऐसे रहे जहां नई पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन तो दिए गए, मगर सप्लाई के नाम पर 24 घंटे में सिर्फ एक घंटे ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को खुद पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कुछ घरों तक पाइप लाइन तो है, मगर पानी सप्लाई के लिए कनेक्शन ही नहीं दिए गए हैं। वार्ड नंबर दो के ही मोहल्ला फैजुल्ला खां में कई घरों में एक साल से पानी नहीं आ रहा है। पाइप लाइन से कनेक्शन देने के नाम पर आधार कार्ड जमा करा लिए गए, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कई गलियों में तो पाइप लाइन बिछाने का काम ही अधूरा छोड़ दिया गया। मोहल्ला सरफराज खां में नई तो छोड़िए पुरानी पाइप लाइन तक नहींं है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में लोग पानी को लेकर परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं। --लोगों ने बयां किया दर्द

-मोहल्ले में 30 सालों से रह रहे हैं। यहां नई तो छोड़िए पुरानी पाइप लाइन भी नहीं है। बावजूद इसके कोई इस समस्या के निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं है।
-राजू मिश्रा, मोहल्ला सरफराज खां
000

पानी लाइन पड़े हुए करीब डेढ़ साल हो गया है, लेकिन आज तक इसमें कभी पानी नहीं आया है। पानी के लिए सरकारी नलों पर जाना पड़ता है।
-आकाश कश्यप, मोहल्ला फैजुल्ला खां
000

आधी अधूरी पाइप लाइन डाल कर छोड़ दी गई है। कई घरों तक पाइप लाइन नहीं पहुंची है और जहां पहुंची है भी वहां पानी नहीं आता है।
- हीराकली, मोहल्ला सरफराज खां
000
पाइप लाइन बिछे एक साल से अधिक हो गया। इसके बाद भी अब तक पानी की सप्लाई नहीं मिल सकी है। भीषण गर्मी में भी पानी की किल्लत बनी हुई है।
-रूबी श्रीवास्तव, फैजुल्ला खां


--
पाइप लाइन बिछे हुए लंबा समय बीत चुका है। नई पाइप लाइन में दिनभर में सुबह के समय सिर्फ एक घंटा की आपूर्ति होती है। उसके बाद पूरे दिन पानी नहीं आता है।
-राशिद हसन, वार्ड सभासद
--

अमृत योजना 1.0 के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। जिन घरों में पानी का कनेक्शन नहीं था। उन घरों को इससे जोड़ना था। पुरानी व नई दोनों पाइप लाइन होने की वजह से कुछ जगह समस्या आ रही है। अमृत योजना 2.0 के तहत जल्द ही समस्या को दूर कराया जाएगा।


- तारिक हसन खां, जलकल प्रभारी

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

शहर के मोहल्ला पकड़िया में अधूरी पड़ी पाइप लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed