फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Derailed freight train carrying stone, one and a half hour off road

पत्थर लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, डेढ़ घंटे मार्ग रहा बंद

Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Derailed freight train carrying stone, one and a half hour off road
पत्थर लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, डेढ़ घंटे मार्ग रहा बंद
निर्माणाधीन पीलीभीत-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक पर पत्थर लेकर जा रही मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे रेलवे क्रासिंग पर कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मशीनों की मदद से उतरे डिब्बों को पटरी पर लाया गया। उसके बाद वनकटी मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। हालांकि इस मामले में रेल अफसर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। घटना पीलीभीत-टनकपुर ट्रैक पर मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे वनकटी रेलवे क्रासिंग के समीप घटी। पीलीभीत रेलवे स्टेशन से एक मालगाड़ी पत्थर लेकर टनकपुर जा रही थी। वनकटी रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे इंजन के पीछे चौथे नंबर पर लगे डिब्बे के पहिए अचानक पटरी से उतर गए। स्पीड अधिक होने के चलते करीब 20 मीटर तक डिब्बा घसीटता चला गया। इससे रेलवे क्रासिंग का कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। रेलवे क्रासिंग पर डिरेलमेंट होने के चलते वनकटी मार्ग पर आवागमन भी ठप हो गया। इससे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों का जमावाड़ा लगने लगा। चूंकि पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग ब्राडगेज कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। इसकी सूचना कंस्ट्रक्शन का कार्य देख रहे लोगों को दी गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद दो हाइड्रोलिक जैक मशीनों की मदद से डिब्बे को रेल पटरी पर पहुंचाया गया फिर डेढ़ घंटे बाद उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इधर इस मामले में जब स्थानीय रेलवे अफसरों से जानकारी की गई तो उन्होंने इस घटना पर अनभिज्ञता जताई। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि डिरेलमेंट की जानकारी मिली है। चूंकि यह सेक्शन बीजी कन्वर्जन के कारण ब्लाक चल रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed