{"_id":"5943d78c4f1c1b9e568b457d","slug":"deputy-ranger-transferred-in-dioria-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी रेंजर का दियोरिया रेंज में तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी रेंजर का दियोरिया रेंज में तबादला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पूर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल चूका स्पॉट में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के बेटे डॉ. दक्ष गंगवार और वनकर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में दूसरे दिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने मुस्तफाबाद के डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ का तबादला दियोरिया रेंज कर दिया है। टाइगर रिजर्व के पर्यटन सीजन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को चूका स्पॉट पर भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे डॉ. दक्ष गंगवार मित्रों के साथ सैर सपाटे को गए थे। डीएफओ की मौखिक अनुमति पर पहुंचे डॉ. दक्ष व उनके साथियों से वहां मौजूद स्टॉफ से विवाद हो गया था। इसके बाद से मामला तूल पकड़ता गया। इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ केपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे थे। माधोटांडा थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले की तहरीर दी। जिसमें उनके बेटे के दोस्त की ओर से चार वनकर्मियों को नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर वन विभाग ने पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ विभागीय स्तर पर केस काटा है। विभाग द्वारा जिलाध्यक्ष के आग्रह पर सभी को रेंज कार्यालय पर जमानत पर छोड़ दिया गया है। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण दूसरे दिन डीएफओ कैलाश प्रकाश ने डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई की है। डिप्टी रेंजर मुस्तफाबाद मोबीन आरिफ को वहां से हटाकर दियोरिया रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके चलते यह मामला दूसरे दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। अधिकारी स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट करने से बचते दिखाई दिए।
0
विज्ञापन
0