फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deployment in schools Teach the trainee teacher

तैनाती वाले स्कूलों में ही पढ़ाएंगे प्रशिक्षु शिक्षक

Sun, 30 Aug 2015 07:32 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 30 Aug 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षक फिलहाल उन्हीं स्कूलों में शिक्षण कार्य करते रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को यह आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में करीब 1100 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इप्रथम बैच में 860 प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती दी गई थी। उन्हें शिक्षण कार्य करते रहने के साथ ही छह माह का प्रशिक्षण भी दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने पर 24 व 25 अगस्त को परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद उनकी तैनाती को लेकर विभाग में ऊहापोह की स्थिति थी। इसको लेकर सचिव बेसिक शिक्षा से राय मांगी गई थी।
विज्ञापन

इधर सचिव बेसिक शिक्षा ने बीएसए को जारी आदेश में कहा कि प्रथम बैच की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षक पूर्व की तरह अपनी नियुक्ति के विद्यालय में शिक्षण कार्य करेंगे। आदेशों में कहा गया कि अगले आदेश तक यही निर्देश प्रभावी माना जाए। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश का पालन किया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों को उनके तैनाती वाले स्कूलों में ही पढ़ाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का इस बाबत जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed