{"_id":"6a4d4f54c3a87d53f709bf94","slug":"department-working-to-repair-alternative-route-commuters-get-relief-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163574-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराने में जुटा विभाग, राहगीरों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त कराने में जुटा विभाग, राहगीरों को मिली राहत
विज्ञापन
पिपरिया संतोष के पास पुलिया के वैकल्पिक रास्ता की कराई जा रही मरम्मत। संवाद
धोटांडा। निर्माणाधीन पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर कीचड़ और दलदल से वाहनों के फंसने की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर पिपरिया संतोष गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप वैकल्पिक रास्ते को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया गया है। पत्थर डालकर रास्ते को जेसीबी की मदद से सुधार कराया जा रहा है।
पूरनपुर खटीमा मार्ग पर माधोटांडा क्षेत्र में तीन पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के कारण पिपरिया संतोष गांव के पास बन रही पुलिया का वैकल्पिक रास्ता दलदल में तब्दील हो गया था। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से दो ट्रक आईबीएम (ईंट-बल्ली मिश्रण) डलवाई गई। जेसीबी की मदद से कीचड़ हटाकर रास्ते को समतल किया गया, जिससे आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने मार्ग पर जमा दलदल साफ कर आईबीएम बिछाई, ताकि भारी और छोटे वाहन आसानी से निकल सकें।
बीते दिनों मानसून की पहली बारिश के बाद पिपरिया संतोष के पास वैकल्पिक मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई थी। कीचड़ में ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य वाहन फंस रहे थे, जिससे राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ रहा था। यह खबर सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इधर, मार्ग पर सुधार कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत महसूस की है। एसडीओ एसपी गौतम ने बताया कि बारिश के कारण मार्ग प्रभावित हुआ था। वैकल्पिक रास्ते पर आईबीएम डलवाकर जेसीबी से मरम्मत कराई जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। संवाद