फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration to raise sugarcane price to Rs 450 a quintal

भारतीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने के लिए आवाज बुलंद की

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to raise sugarcane price to Rs 450 a quintal
पीलीभीत/बीसलपुर/अमरिया/पूरनपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य 450 रुपये किए जाने तथा बकाया पर ब्याज का भुगतान दिलाने की मांग उठाते हुए जिले भर में आवाज बुलंद की। पूरनपुर में पैदल मार्च निकाला। बीसलपुर में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने सभी तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन देने का आह्वान किया था। बीसलपुर में कार्यकर्ता तहसील में परिसर पहुंचे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरके राजवंशी को दिया।गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 450 प्रति क्व्रिटल करने, आवारा पशुओं का स्थायी बंदोबस्त करने, गन्ने का भुगतान 15 दिन के भीतर करने, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने आदि मांगे शामिल की गई हैं। नेतृत्व मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान ने किया। प्रेमसागर पटेल, अंग्रेज सिंह, कुलविंदर सिंह, अरविंद कुमार, प्यारेलाल, और गुरुजंट सिंह समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

पूरनपुर में संगठन के युवा तहसील अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन एसडीएम को दिया। अनंत अग्रवाल, गुरविंदर सिंह, हाजी मझले, प्रभजोत सिंह, जसपाल सिंह, प्रीतपाल सिंह, सेवाराम, कुलवंत सिंह, करमवीर सिंह, सतविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया में संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को सौंपा। सर्व दत्त सिंह, काला सिंह, सीताराम, हरजोत सिंह, विजय बहादुर, रूपलाल, बलवंत सिंह, रामपाल, जसवीर सिंह, भजनलाल, नौशाद अली व चेतराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed