{"_id":"3890d9822bba2db935223c0a309dfe3b","slug":"demonstration-hindi-news-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल पर गए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल पर गए लेखपाल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 06 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
तहसील के सभी लेखपालों ने प्रभारी कानूनगो की कथित अभद्रता के विरोध
विज्ञापन
में बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। लेखपाल तहसील परिसर में
अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिए हैं।
धरने पर लेखपाल संघ के जिला मंत्री जानकी प्रसाद गंगवार, तहसील अध्यक्ष ओमकार सिंह, तहसील मंत्री रामस्वरूप, सुभाष दीक्षित, रिजवान मोहम्मद, हरीश चंद्र, दीनानाथ, प्रवीण कुमार, सोहन लाल, कीर्ति प्रसाद, चूढ़ी लाल, मनोहर लाल, वेदपाल और छत्रपाल समेत अधिकांश लेखपाल बैठे।
वहीं भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपालों से वार्ता की। इस दौरान तहसीलदार नन्हे लाल भी थे मगर वार्ता विफल हो गई। तहसीलदार का कहना था कि उन्होंने प्रभारी कानूनगो का तबादला कराने की संस्तुति युक्त रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। लेखपालों का कहना था कि जब तक प्रभारी कानूनगो का तबादला नहीं होगा, तब तक उनकी हड़ताल और धरना जारी रहेगा। लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने के कारण खेतों में फसली क्षति का आंकलन और चेक वितरण का कार्य बाधित हो गया है।