{"_id":"08f7ecd9f68ed7219a01230aa2483583","slug":"demonstration-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया पुलिस के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया पुलिस के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भगवंतपुर में सोमवार को तमाम ग्रामीण मेन रोड पर जमा हुए और जगपाल सिंह के खेत में फसल का नुकसान करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न करने पर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कुछ दबंगों ने जगपाल सिंह के खेत में जहरीली दवा छिड़ककर फसल जला दी है, जिसमें जगपाल सिंह का काफी नुकसान हो गया है। पुलिस ने नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी रोष था। प्रदर्शन करने वालों में रंजीत सिंह, हरीओम, दिनेश, हृदयेश, रणधीर, रामसेवक, छोटे सिंह, बड़े सिंह, तिन्नू सिंह, सन्नू सिंह, मुकेश सिंह, रामऔतार, गजेंद्र सिंह, राजवीर, सुमित, जगदीश, राजेश, प्रदीप, नत्थू, राजीव, अमरपाल, संजीव, हरीश, श्यामवीर, विपिन और देवेश समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन