फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstration

ज्ञापन न लेने पर राकिमसं कार्यकर्ता भड़के

Tue, 10 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 10 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
demonstration
संगठन के जिला प्रभारी युसूफ मलिक के नेतृत्व में तमाम आटो चालक व कार्यकर्ता जुलूस के रूप में थ्रीव्हीलरों पर सवार होकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताआें ने एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ को बाहर आकर ज्ञापन लेने की बात कही, लेकिन एआरटीओ नहीं पहुंचे। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय में चलकर ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ताओं आरटीओ द्वारा बाहर आकर ज्ञापन लेने की बात पर अड़े रहे। करीब 20 मिनट बाद पहुंचे एआरटीओ को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में थ्री व्हीलरों के एक मुश्त टैक्स जमा करने की व्यवस्था समाप्त कराने, पीलीभीत-अमरिया मार्ग पर थ्रीव्हीलरों का संचालन बेरोकटोक शुरू कराने, गरीब किसानों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, अवैध धन उगाही पर रोक लगवाने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में दस दिन के भीतर समस्याओं का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। एआरटीओ ने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष श्रवणदत्त सिंह, वेदप्रकाश, रहीस, ओमप्रकाश, राम सिंह, जोगराज, बसंतराय, तसलीम, अशरफ, शौकत खां, राजकुमार, फूलचंद, मोहम्मद ताहिर, नन्हेंलाल, भारत सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed