{"_id":"64ef88a19d9f17946408889a","slug":"demonstration-at-kotwali-gate-due-to-non-filing-of-report-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3460-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन
Wed, 30 Aug 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते लोग । संवाद
पूरनपुर। मोहल्ला खानकाह निवासी शानू मियां की दो भैंस और एक पड्डा 26 अगस्त को चोरी हो गया। चोरों के चेहरे प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे, इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं। इसके विरोध में शानू ने परिवार और मोहल्ले वालों के साथ कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया।
शानू ने बताया उनके पशु असम हाईवे पर एक होटल के समीप चर रहे थे, तभी चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के तीनों पशु चोरी कर बिक्री कर दिए। जानकारी होने पर पशु खरीदने वालों से बात की तो उन्होंने गालीगलौज कर पिटाई कर दी। शानू का आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में शानू, जावेद, शाहिद, असलम, सज्जाद, लल्ला आदि थे। कोतवाल जगतपाल सिंह ने पिटाई आदि के आरोप को गलत बताया है। संवाद