फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration against railway in Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर में रेलवे के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against railway in Bisalpur
बीसलपुर में रेलवे स्टेशन के पास रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते मोहल्ले वासी। संवाद
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास के मोहल्लों के लोगों ने शुक्रवार शाम रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। लोग स्टेशन के पास कोयला डिपो फिर से चालू होने की खबर से गुस्से में हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर, गांधीनगर, राम बंगला और शिवाजी नगर के लोगों को पता चला कि रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़ा कोयला डिपो 15 जुलाई से फिर चालू हो जाएगा। कोयला डिपो से मोहल्ले वालों को दिक्कत होती है। कोयले के बारीक कण उड़कर घरों में जाते हैं। इससे सुखाने के लिए फैलाए गए कपड़े काले हो जाते हैं। बाहर बैठकर खाना भी नहीं खा सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लोग कोयला डिपो के पास पहुंचे और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोयला डिपो किसी भी हालत में चालू नहीं होने दिया जाएगा। रेलवे ने कोयला डिपो चालू करने का प्रयास किया तो बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन, अजय, रवि, गुलाबो देवी, कलावती, रामवती, मीना देवी, धर्मवती, रिंकू, महेश, अफजाल, विनोद, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed