{"_id":"f1db974a1dcf0440a9ad2117b3ba4f61","slug":"demonstraion-of-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने की कलमबंद हड़ताल
पीलीभीत
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाद में एडीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बीसलपुर में वकीलों ने व्यापारी नेता कंछल की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और पुतला फूंका।
अधिवक्ता संगठनों की गुरुवार की सुबह बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि लखनऊ के वकीलोें पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन पर दर्ज मुकदमों को समाप्त किया जाए। बैठक के बाद वकील कलमबंद हड़ताल पर रहे। वकीलों ने एडीएम को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारियों ने अनाधिकृत रूप से अपनी दुकानों के बाहर कब्जा किया है। जिससे आवागमन प्रभावित होता है। दुकानों पर सामान की रेट सूची भी नहीं लगीं हैं। ग्राहकों को खरीदे गए सामान की रसीदें भी नहीं देते हैं। दुकानों पर बाल श्रमिकों से काम लिया जाता है। साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें खुलती हैं। इन सब पर रोक लगाई जाए। वकीलाें की हड़ताल से अदालती कामकाज ठप रहा। वादकारी तारीखें लेकर लौट गए। वकीलों ने कचहरी में जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
इस मौके पर वीडी पांडेय, जेपी पांडे, अनिल जायसवाल, अवधेश मिश्रा, प्रभा अवस्थी, राजकमल राजन, धीरेंद्र मिश्र, सूरजपाल वर्मा, हेमंत मिश्रा, अरुण मिश्रा, राजीव अवस्थी, आनंद मिश्रा मौजूद रहे। उधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष क्षितिज सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने व्यापारी नेता का पुतला फूंका। इस दौरान शिव शर्मा, नवल वर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, इलियास अहमद खां, अरशद खां आदि रहे।
बीसलपुर में कंछल का पुतला फूंका
बीसलपुर। वकीलों ने व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की नगर में प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और मठिया चौराहे पर उनका पुतला फूंका। वकीलों ने कंछल के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश सिंह, आयुष मिश्रा, सत्यवीर मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, रामेश्वर दयाल, राजेश मिश्रा, मुकुल मिश्रा, अजय वीर, अमित मिश्रा, श्री पाल सिंह, सुबोध मिश्रा और नवीन सक्सेना समेत अधिकांश अधिवक्ता शामिल थे।