फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demolition action taken on illegally colony in Pilibhit

UP: अवैध तरीके से विकसित की जा रही थी कॉलोनी, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर, कॉलोनाइजर में खलबली

Sun, 14 Jan 2024 09:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jan 2024 09:43 AM IST
सार

Pilibhit News: अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। खकरा नदी किनारे कृषि भूमि पर अवैध तरीके  कॉलोनी विकसित की जा रही था। शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को यहां हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
Demolition action taken on illegally colony in Pilibhit
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में खकरा नदी किनारे कृषि भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस बल के साथ जाकर बुलडोजर चलवाते हुए बुनियाद को तुड़वा दिया। इसके अलावा टनकपुर हाईवे पर उपाधि कॉलेज चौराहे के पास तालाब पाटने के लिए डाली जा रही मिट्टी को भी साफ करवाया।

विज्ञापन


शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। खकरा नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा कृषि भूमि पर बिना किसी नक्शा और लेआउट के ही प्लॉट की बिक्री की जा रही थी। बिक्री के बाद जमीन पर प्लॉटिंग भी कर दी गई थी। 
विज्ञापन


शिकायत पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम सदर, तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर बुलडोजर से हदबंदी को तुड़वा दिया। यही नहीं प्लॉट बिक्री के लिए कॉलोनाइजरों की ओर से बनाया गया ऑफिस भी तोड़ दिया। कार्रवाई से कॉलोनाइजर में खलबली मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की जमीनों का भी देखा जाएगा गाटा
खकरा नदी किनारे बनाई जा रही कॉलोनी के आसपास नदी की जमीन है या फिर नजूल की भूमि पर पक्का निर्माण हो रहा है, इसकी भी पड़ताल कराई जाएगी। हल्का लेखपाल से जमीनों के बाबत नक्शा और अन्य अभिलेखों को मांगा गया है। बता दें कि आसपास कई मकान बने हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि यह सही नहीं बने है। इसके लिए गाटा को चेक करवाया जाएगा।

तहसील कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध
नदी किनारे इतने बड़े स्तर पर कॉलोनी को बनाया जा रहा था। इसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी। ऐसे में सदर तहसील के कर्मियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के कानूनगो और लेखपाल क्या करते रहे इसकी भी जांच कराई जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से कॉलोनी को विकसित किया जा रहा था जो कृषि भूमि पर थी। यही नहीं नियम विरुद्ध नदी किनारे काम हो रहा था। इसे ध्वस्त कराया गया है। कॉलोनी किसकी है इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed