फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demands by Demands for Demands

मांगों को लेकर प्रेरकों ने दिया धरना

Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demands by Demands for Demands
मांगों को लेकर प्रेरकों ने दिया धरना
 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षणेतर कर्मियों के पदों प्रेरकों को प्राथमिकता देने व मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रेरकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर नारेबाजी कर धरना दिया। प्रेरकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को कई प्रेरक ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में एकत्र हुए। यहां प्रेरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार के नेतृत्व में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना स्थल पर कहा गया कि जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेरकों को जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। लंबे अरसे से लंबित मांगों पर कोई सुनवाई हो रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 27 मई को मैनपुरी स्थित बाबूराम डिग्री कॉलेज करिहल में दीक्षांत समारोह होगा। इस समारोह में साक्षरता निदेशालय के डायरेक्टर अवध नरेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इसमें लोक शिक्षा केंद्रों को सुचारु रूप से संचालित किए जाने पर विचार विर्मश होगा। इस दौरान प्रेरकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी को सौंपा। ज्ञापन में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षणेतर कर्मी की जगह आने पर प्रेरकों को प्राथमिकता देने, मानदेय 15 हजार रुपये कर प्रेरकों को संविदा नियमावली में शामिल करने, मानदेय व्यवस्था ऑनलाइन करने, अवशेष मानदेय का भुगतान एक मुश्त कराने, नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने, मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की अंतिम तारीख पर करने, प्रेरकों को आकस्मिक अवकाश व महिला प्रेरकों को प्रसूति अवकाश दिलाने, लोक शिक्षा केंद्रों को मॉडल लोक शिक्षा केंद्र बनाने व शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। धरना व ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार, देवेंद्र कुमार, संजीव भारती, शिवकुमार शर्मा, संध्या, अखिलेश कोहली, मनोज कुमार, सोमवती, नीलम देवी, अन्नू, रामप्रताप, ताराचंद, टेकचंद, नीलम गंगवार, दीपमाला, मीनाक्षी देवी समेत कई प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed