{"_id":"68263be97afa737e85096c42","slug":"demand-for-arrest-of-the-person-who-commented-on-the-state-minister-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135949-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग
Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख व पालिका अध्यक्ष ने एसपी से मुलाकात की।
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 13 मई को अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट की थी। इस पर हरी शंकर झा कुमार के नाम से बनी आईडी से अभद्र भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की गई थी। मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
बृहस्पतिवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, अमरिया ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह, पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख के पति अपूर्व सिंह, पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति अमन जायसवाल, बिलसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, पकड़िया नौगवां नगर पंचायत अध्यक्ष पति संतोख सिंह संधु समेत भाजपा पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक यादव से मिलकर राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग रखी। एसपी की ओर से बताया गया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच कर रही है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है। ट्रेस होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।