{"_id":"56eee2754f1c1b3327f15093","slug":"delivering-literacy-test-thousands-descended-nvsakshr","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता परीक्षा देने को उमड़े हजारों नवसाक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता परीक्षा देने को उमड़े हजारों नवसाक्षर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत साक्षरता मिशन के तहत जिले में रविवार को 599 लोक शिक्षा केंद्रों पर हजारों नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। बीएसए समेत खंड शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में बने लोक शिक्षा केंद्रों पर रविवार को नवसाक्षरों की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले भर से करीब 70 हजार नवसाक्षरों को पंजीकृत किया गया था। शिक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक परीक्षा चली। यह परीक्षा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की देखरेख में प्रेरकों द्वारा संपन्न कराई गई। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने मरौरी के खाग सराय, पूरनपुर के सिरसा, गुलड़िया भूप सिंह, अजीतपुर बिल्हा आदि लोक शिक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। साक्षरता प्रभारी सौरभ सक्सेना, जिला समन्वयक साक्षरता भूपेंद्र कुमार ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। मंगतपुर में 33, पिपरिया अगरू में 36, मैदाना में 11, आमडार में 35, टाहपौटा में 45, हिम्मतनगर में 63 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बरखेड़ा ब्लॉक के पुरैना, कबूलपुर, मुडिय़ा हुलास, कटकवारा आदि में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। हेडमास्टरों को समय से उत्तर पुस्तिकाएं समय से बीआरसी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र के अधिकांश केंद्रों पर रविवार को साक्षरता परीक्षा हुई। एबीआरसी वासुदेव यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए 156 केंद्र बनाए गए थे। सांसद आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह में 877 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। सिमरिया महाराजपुर के प्राथमिक स्कूल मेें 75 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। प्रेरक सीमा बी ने बताया कि इस दौरान साक्षरता के महत्व की भी जानकारी नव साक्षरों को दी गई। इस मौके पर मुख्तियार अहमद, शिक्षिका अर्शी अदब, शिक्षक चांद मियां आदि मौजूद रहे।