फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Delimitation begins before municipal election

नगर निकाय चुनाव से पूर्व शुरू हुआ परिसीमन

Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 11 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर निकाय के चुनाव से पूर्व वार्डों के परिसीमन का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत यदि किसी वार्ड की जनसंख्या में 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है तो वार्ड की संख्या बढ़ सकती है। शासन के निर्देश पर सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में इसपर काम शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव के बाद मिले प्रचंड बहुमत को देखते हुए सरकार जल्द निकाय चुनाव कराने के मूड में है। शासन के निर्देश पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सभी नगरपालिका नगर पंचायतों के वार्डों का परिसीमन किया जाना है। इसके तहत शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार यदि किसी वार्ड की जनसंख्या गत चुनाव की अपेक्षा 15 प्रतिशत बढ़ गई है तो उसकी अतिरिक्त जनसंख्या को दूसरे वार्ड में जोड़ा जाएगा। इस प्रकार वार्डों के क्षेत्रफल स्थानों में भी मामूली अंतर आ सकता है। साथ ही परिसीमन में यह भी ध्यान रखा जाना है कि यदि किसी परिसीमन के दौरान किसी नगरपालिका या नगर पंचायत में एक या दो वार्ड ही बढ़ने की संभावना हैं तो उसमें यथा स्थिति बनाई रखी जाएगी। हालांकि जानकारों का कहना है कि जिले की किसी भी नगरपालिका अथवा नगर पंचायतों में वार्डों का परिसीमन बदलने की स्थिति नहीं है। बुधवार शाम तक इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed