{"_id":"58d69e564f1c1bfc2f1a29fa","slug":"dehradun-to-mathura-beat-by-243-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ने मथुरा को 243 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ने मथुरा को 243 रनों से हराया
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
गेंदबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित हरि स्टेडियम में खेले जा रहे सरदार इंद्रजीत सिंह विर्क प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को देहरादून व मथुरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें देहरादून ने न सिर्फ सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड बनाया, बल्कि मथुरा की टीम को 243 रनों से हराया। 316 रनों का टारगेट लेकर उतरी मथुरा की टीम मात्र 72 रन ही बना सकी। इससे पूर्व देहरादून की टीम ने पहले मैच में मुजफ्फरनगर को 24 रनों से शिकस्त दी थी।
टॉस जीतकर मथुरा टीम के कप्तान संजीव कुमार ने देहरादून को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देहरादून की टीम ने 40 ओवरों में 315 रन बनाए। प्रयांशु खंडूरी ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। 316 रन का टारगेट लेकर उतरी मथुरा की टीम देहरादून के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मात्र 14.2 ओवर में मथुरा की टीम 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच देहरादून टीम के प्रयांशु खंडूरी को मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा.राकेश कुमार गुप्ता, परमवीर सिंह पैरी, पंकज कुमार सिंह, बी क्लीफर्ड, मोहित, चिरंजीव गौड़, नातिक अली, मनोज सददाम, जगदीश, अर्शी जाफर, राजेश, रिजवान, किरनप्रीत कौर, नैसी, रियाज, कमल भल्ला, विवेक आनंद आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी सुहेल बख्श ने बताया कि आज रविवार को मेरठ व गोरखपुर के बीच मैच होगा।