फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deficiencies found at railway station Bisalpur, instructions given to remove them

Pilibhit News: रेलवे स्टेशन बीसलपुर पर मिलीं कमियां, दूर करने के दिए निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 03:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found at railway station Bisalpur, instructions given to remove them
बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा । संवाद
बीसलपुर। गोरखपुर से आए रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षाधिकारी मुकेश मेहरोत्रा ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं विद्युत संबंधी सारी व्यवस्थाएं देखीं। कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुकेश मेहरोत्रा ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में मानचित्र, पैनल, सिग्नल, आग बुझाने के संयत्र का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार से सुरक्षा और प्रकाश संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म से गुरुद्वारा वाली रेलवे क्रॉसिंग तक पैदल जाकर पटरी का निरीक्षण किया और क्राॅसिंग के पास बने केबिन को भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने केबिन पर तैनात कर्मचारी से उसके कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्लेटफार्म पर बने आइपीएस कक्ष, बैटरी कक्ष, ओएफसी रूम, जनरेटर कक्ष और ऊपरिगामी पुल को भी देखा। उन्होंने गुरुद्वारा रेलवे क्रॅासिंग के पास अधीनस्थों को संकेतक लगाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर आने से पहले उन्होंने पीलीभीत और भोपतपुर के बीच संडा नदी पर बने रेलवे के पुल और भोपतपुर और बीसलपुर के बीच रेलवे पुल को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्लेटफार्म पर लगी डॉक्टरों की सूची का संज्ञान लेते हुए उनके मोबाइल नंबर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से बात भी कराई। निरीक्षण के समय उनके साथ इज्जतनगर के सहायक मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रवेश कुमार, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सलिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षाधिकारी नीतू, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर उमेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ विद्युत मंडल इंजीनियर (सामान्य) मनीष गंगवार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विजय यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आरके ढकरवाल और सहायक मंडल इंंजीनियर सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
करीब सवा घंटे तक निरीक्षण करने के बाद अधिकारी शाहजहांपुर चले गए। अधिकारियों के जाने के बाद रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed