फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   deevan

गुरुद्वारा में हुआ अखंड पाठ और भोग

Wed, 14 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 14 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
deevan
अकाल एकेडमी गोमती पुल के प्रबंधक जसवंत सिंह ने बताया कि समारोह 22 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसमें अखंड पाठ की लड़ी चलती रही। बुधवार को भोग के बाद इसका समापन हो गया। इस दौरान दीवान भी सजाया गया। इसमें पंजाब से आए राजविंदर सिंह, रुपड़ के कथावाचक राजविंदर सिंह आदि ने गुरु गोविंद सिंह जी और चालीस मुक्तियों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के खतराना मेें युद्ध के दौरान चालीस मुक्ति शहीद हो गए थे। समारोह में गुरु के बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। समारोह में मंहगापुर के बाबा गुरनाम सिंह, अमरिया के बाबा मोहन सिंह, नानकपुरी वाले बाबा चंदन सिंह, मोहनपुर के बाबा अजायब सिंह, जसवंत सिंह, श्रीकांत सिंह, सुखदेव सिंह छीना, कश्मीर सिंह, सज्जन सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, साधू सिंह, कश्मीर सिंह आदि प्रमुख लोगों सहित क्षेत्र की संगत ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चला। इसमें तमाम लोगों ने भोज और नाश्ता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed