फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Election Result 2022Pilibhit Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Pilibhit Election Seat Result: पीलीभीत में 43 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Thu, 10 Mar 2022 10:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 10:19 AM IST
सार

मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से बैलेट पेपर और साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती जारी है। इस बार बरखेड़ा का परिणाम सबसे पहले आएगा।

विज्ञापन
Pilibhit Election Result 2022Pilibhit Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

विस्तार

पीलीभीत में प्रत्याशियों की कड़ी परीक्षा का परिणाम आज सामने आएगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मोदी-योगी का जादू चलता है या किसान-युवाओं की बात करने वाली सपा की साइकिल दौड़ती है। बसपा और कांग्रेस भी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन बीसलपुर को छोड़ दें तो बाकी तीनों सीटों पर लड़ाई सपा बनाम भाजपा ही दिख रही है। मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से बैलेट पेपर और साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गिनती जारी है। इस बार बरखेड़ा का परिणाम सबसे पहले आएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल बनाई गई हैं। पोस्टल बैलेट के लिए अलग टेबल होगी। बरखेड़ा में सबसे कम 27 राउंड की काउंटिंग होगी। इसलिए यहां का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। पीलीभीत का परिणाम इसके बाद आएगा। पीलीभीत में 30 राउंड की काउंटिंग होगी। पूरनपुर और बीसलपुर में 31-31 चक्र में गिनती होगी। इनके परिणाम सबसे बाद में आएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितने पड़े वोट
वि. क्षेत्र - कुल मतदान - पुरुष -महिला - मतदान प्रतिशत
पीलीभीत - 258883 -138289 -120591- 68.41
बरखेड़ा- 236734- 125974- 110760 - 73.17
पूरनपुर- 267448 - 142444- 125002 - 69.53
बीसलपुर- 238270- 128712- 109558- 66.12

कुल वोट पड़े-1001335
पुरुष-535419
महिला-465911
कुल मतदान फीसद -69.20
पुरुष- 69.45 फीसद
महिला- 68.93 फीसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed