{"_id":"e488102a3619875feafea07315508c54","slug":"debt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान महिला ने बच्चों संग खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान महिला ने बच्चों संग खाया जहर
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 04 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का पति नासिर उर्फ नसीउरहमान शम्शी फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। घर में उसकी पत्नी हिना शम्सी के अलावा तीन बच्चे क्रमश: पांच वर्षीय मरियम, 12 वर्षीय सरहद और 15 वर्षीय नईम हैं। बताते हैं कि नासिर ने कुछ समय पूर्व एक साहूकार से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था, जिसकी काफी रकम वह वापस भी कर चुका है। ब्याज अधिक होने के कारण मूलधन अब भी बाकी है। साहूकार आए दिन कर्ज चुकाने को कहता है। नासिर का काम भी ठीक नहीं चल रहा था, जिससे परिवार के सामने फाके की स्थिति आ गई।
बताते हैं रविवार दोपहर नासिर फेरी लगाने गया था। घर में हिना अपने बच्चों के साथ थी। इस दौरान साहूकार कर्ज की रकम मांगने आया। रुपये न देने पर उसने महिला से कुछ अपमानजनक शब्द बोल दिए। बताया जाता है कि इसके बाद महिला ने घर के अंदर जाकर खाने वाली किसी चीज में जहरीला पदार्थ घोलकर बच्चों को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मरियम की हालत गंभीर बताई है, जबकि शेष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने जहर खाने से भर्ती हुए इस परिवार के चारों सदस्यों की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर दे दी है। बावजूद इसके कोतवाल अतुल प्रधान ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।